फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP: आज और कल रास्ता देखकर निकलें, यहां रहेगा रूट डायवर्ट 

Fri, 09 Jun 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दस जून को प्रस्तावित आईएमए की पासिंग आउट परेड से पहले आज नौ जून को भी यातायात डायवर्ट रहेगा। सुबह 7.50 बजे से 8.50 बजे तक डायवर्जन रहेगा। इसके बाद शाम को छह बजे से 8.40 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, दस जून को पासिंग आउट परेड के मद्देनजर सुबह 4.30 बजे से सुबह 10.15 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान आईएमए का पूरा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल ने लोगों से डायवर्जन के दौरान दुपहिया वाहनों का ज्यादा प्रयोग करने का अनुरोध किया है।

यह रहेगा प्लान
-बल्लूपर से विकासनगर जाने वाला यातायात रांगणवाला चौकी से डायवर्ट कर मीठी बेरी से प्रेमनगर की तरफ निकाला जाएगा।

-प्रेमनगर की तरफ से आने वाला यातायात को आईएमए सेक्शन गेट से डायवर्ट कर पंडितवाड़ी की तरफ भेजा जाएगा।

-विकासनगर  से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक से निकालते हुए शिमला बाईपास भेजा जाएगा। देहरादून से भारी वाहनों को इसी मार्ग से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें