फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में चौपाल के लिए अधिकारियों का रोस्टर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने दूरस्थ क्षेत्रों व गांवों में चौपाल लगाकर जन समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की रोस्टवार ड्यूटी लगाई है। जिलाधिकारी खुद विकासनगर के तौली गांव का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले निरीक्षण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीडीओ 16 से 31 अगस्त, एडीएम प्रशासन 10 से 15 अगस्त, एडीएम एफआर 16 से 25 अगस्त के बीच भ्रमण करेंगे। सभी एसडीएम को 15 अगस्त तक दो गांवों का निरीक्षण करना होगा। इस दौरान उन्हें जन शिकायतों व अन्य समस्याओं, आपसी विवाद से संबंधित मामलों को सुलझाने का प्रयास करना होगा। इसी तरह तहसीलदार भी 16 से 31 अगस्त के बीच दो दूरस्थ गांवों, सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम मसूरी महीने में दो बार नगर निगम व नगर पालिका स्थित दो-दो मलिन बस्तियों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, लाभार्थीपरक योजनाओं का सत्यापन, खाद्यान्न व गैस आपूर्ति का सत्यापन, विकास योजनाओं का निरीक्षण, दैवीय आपदा से प्रभावित परिसंपत्तियों का उल्लेख, निरीक्षण के दौरान आए अन्य सुझावों, कृषि व बागवानी, भू अभिलेख व अवैध अतिक्रमण से जुड़े मामलों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए।
किस गांव का भ्रमण कौन अधिकारी करेगा
मुख्य विकास अधिकारी डोईवाला के कंडोगल, एडीएम प्रशासन कालसी के ग्राम टिमरा, एडीएम एफआर त्यूनी के अटाल का भ्रमण करेंगे। एसडीएम ऋषिकेेश भोगपुर, एसडीएम सदर सहसपुर के रिखौली, एसडीएम विकासनगर मटोगी, एसडीएम डोईवाला सनगांव, एसडीएम चकराता सैंज में चौपाल लगाएंगे। तहसीलदार ऋषिकेश गौहरीमाफी, तहसीलदार सदर रायपुर क्षेत्र के अखंडवाली भिंलग, तहसीलदार विकासनगर दुधई, तहसीलदार डोईवाला दूधली, तहसीलदार चकराता कालसी के चापनू का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें