फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, मनसा देवी मंदिर में कल से और चंडी देवी में 13 से रोपवे सेवा रहेगी बंद

Tue, 07 Jul 2026 10:47 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

रोपवे बंद करने की अवधि के दौरान रोपवे पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। जून में मां मनसा देवी रोपवे की नई रोप बदली गई थी।
विज्ञापन
रोपवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे सेवा का संचालन कर रही कंपनी उषा ब्रेको लिमिटेड ने अर्ध वार्षिक परीक्षण की तिथियां जारी की हैं। इसके तहत दोनों मंदिरों में अलग-अलग तिथियों में रोपवे सेवा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मां मनसा देवी रोपवे सेवा आज 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगी।

विज्ञापन


इसके बाद, मां चंडी देवी रोपवे सेवा 13 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान रोपवे पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। जून में मां मनसा देवी रोपवे की नई रोप बदली गई थी।

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: BKTC की कार्रवाई; आरोपी कर्मचारी नौटियाल निलंबित, तीन सदस्यीय समिति को सौंपी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नई रोप का तकनीकी परीक्षण 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा। रोपवे सेवा का परीक्षण ब्रिडकुल की ओर से नामित निरीक्षण समिति करेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रोपवे सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। कंपनी के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि इस बार स्वीटरजरलैंड की उच्च गुणवत्ता वाली रोपवे लगाने की योजना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें