फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ तो गिरी है पर नहीं जा सकते पर्यटक

Fri, 14 Feb 2014 06:48 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिम क्रीडा स्थली औली पर मौसम तो मेहरबान है, लेकिन यहां के पर्यटन व्यवसाय को बर्फवारी के बाद भी कोई खासा मुनाफा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


तीन वर्षों से बंद है रोपवे
तीन वर्षों से ठप पड़ी औली रोपवे का सुधार पिछले वर्ष शुरू होने के बाद पर्यटन कारोबारियों को व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी तक भी रोपवे का संचालन शुरू न होने से बर्फवारी के बाद पर्यटक औली नहीं पहुंच पा रहे हैं।

पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

आगामी 27 फरवरी से औली में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर भी संशय बना हुआ है।

मायूस लौट रहे पर्यटक
औली में इन दिनों बर्फवारी हो रही है। पर्यटक यहां पहुंचने को आतुर भी हैं लेकिन आवाजाही का एक मात्र मोटर मार्ग बर्फबारी से अवरुद्ध पड़ा है और रोपवे का संचालन शुरू नहीं होने से पर्यटक जोशीमठ से ही मायूस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

सुधार की मॉनीटरिंग कर रही राइट्स कंपनी और जीएमवीएन अभी तक हुए सुधार कार्य से संतुष्ट नहीं हैं। पहले भी रोपवे केबिन की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा चुके हैं।

इनका है कहना
सुधारीकरण कर रही कंपनी को हमारी एजेंसी की ओर से दिए गए मानकों के आधार पर ही कार्य करना है। अभी रोपवे सुधारीकरण कार्य में सर्विस ब्रेक, मेन ब्रेक, केबिन ट्रैक आदि का कार्य शेष है। सुरक्षा की दृष्टि सभी कार्य पूर्ण होने के बाद ही रोपवे संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-एनके कौशिक, सहायक मैनेजर, राइट्स एजेंसी

रोपवे सुधार कार्य के लिए हुए अनुबंध के अनुसार सभी कार्य किये जा रहा है। सभी कार्य राइट्स की देखरेख में किए जा रहे है। 27 फरवरी से आयोजित होने वाले गेम्स से पूर्व रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-फारूख अहमद, मैकेनिकल इंजीनियर, स्पेस ऐज कंपनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें