चार राज्यों में कर चुके हैं ऐसी वारदातें
एसएसपी ने बताया कि सलमान, रफीक, शौकत, सहूद और खालिद एटीएम काटने की कई घटनाएं दिल्ली, यूपी, राजस्थान व हरियाणा में भी कर चुके हैं। इनके ऊपर करीब 15 से अधिक केस दर्ज हैं। सलमान 2022 में जमानत पर बाहर आया था। कुछ साल पहले इस गिरोह ने देहरादून में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था।
व्हाट्सएप कॉल पर करते थे बात
एसएसपी ने बताया कि गिरोह के बदमाश पुलिस से बचने के लिए सामान्य कॉल पर बातचीत नहीं करते थे। गिरोह केवल आपस में व्हाट्सएप पर ही बातचीत करता था। साथ ही बदमाश लगातार ठिकाने बदलते रहते हैं।
300 किलोमीटर तक खंगाले 800 कैमरे
पुलिस ने एटीएम काटने की घटना के खुलासे के लिए पिछले 15 दिनों में रुड़की से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक करीब 300 किलोमीटर दूरी तक 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इसके बाद गैंग का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ पाया।
15 हजार के इनाम की घोषणा
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आईजी करण सिंह नगन्याल की ओर से घटना के खुलासे पर टीम को 10 हजार और उनकी ओर से पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही आईजी और एसएसपी ने घटना के खुलासे पर टीम की पीठ थपथपाई है।