फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: घिसाई करते समय ग्राइंडर का पत्थर टूटकर मजदूर के सीने में लगा, मौके पर हुई मौत

Mon, 12 Feb 2024 07:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: मजदूर घिसाई का काम कर रहा था। तभी अचानक से ग्राइंडर में लगा पत्थर टूटकर उनके सीने में लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में सोमवार को एक कंपनी में ग्राइंडर का पत्थर टूटकर लगने से उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव मिलक मझाला बलिया निवासी ओमवीर (28) गुरुकुल नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी गांव स्थित कंपनी में सोमवार को दोपहर ग्राइंडर से घिसाई का काम कर रहा था। अचानक से ग्राइंडर में लगा पत्थर टूटकर उनके सीने में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने पर हड़कंप मच गया।

हल्द्वानी हिंसा: बनभूलपुरा में 127 शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन; हिरासत में 27 लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन की ओर से गाड़ी से मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया, पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें