फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः ‘लुटेरी दुल्हन’ का ये मामला पढ़कर शादी करने से पहले 100 बार जरूर सोचेंगे

Thu, 06 Feb 2020 08:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • फिल्म ‘डॉली की डोली’ की तर्ज पर दो युवकों से की युवती ने शादी
  • झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से मांग रही है 20 लाख
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की फिल्म ‘डॉली की डोली’ की तर्ज पर एक लुटेरी दुल्हन ससुराल से नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं मामले का खुलासा होने पर युवती अब युवक और उसके परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल कर रही है। युवक के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक की करीब एक साल पूर्व रुड़की की ही एक युवती से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक ससुराल में रहने के बाद एक दिन युवती रात को जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन

युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

दुल्हन को लापता देख आसपास तलाश की तो वह मायके में मिली। ससुराल पक्ष ने उससे घर चलने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। पति ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने एक साल पहले एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी। युवती वहां से भी फरार हो गई थी। सच्चाई सामने आने पर युवक और परिजनों ने उससे जेवर, नकदी वापस करने की बात कही।

आरोप है कि इस पर युवती ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख देने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रही है। बृहस्पतिवार को युवक के परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें