ये हैं बदमाश
विशाल उर्फ काकू निवासी मेघाशकरपुर, थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर (घायल)
आर्यन निवासी गांव खेड़ाजट्ट, मंगलौर (फरार)
वर्चस्व को लेकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 दिसंबर 2024 को खेड़ाजट्ट गांव में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने शिवम, शिव, आर्यन और वर्णित समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फायरिंग में विशाल उर्फ काकू का भी नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला था कि युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैलाई गई थी।