फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नौकरी का झांसा देकर बिहार के व्यक्ति के नाम से खोली फर्जी कंपनी, मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

21 जुलाई को बिहार के नालंदा जिले के सहोकर निवासी डब्लू कुमार ने शिकायत दी थी। कहा कि आरोपी ने अपना नाम नवीन बंसल बताया था। उसने कहा था कि उसकी हरियाणा के गुड़गांव में एक दवा कंपनी है। अगर आपको नौकरी की जरूरत है तो उनके साथ गुडगांव चलना पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के व्यक्ति को नौकरी का झांसा देकर उसके दस्तावेज के आधार पर फर्जी दवा कंपनी खोलने का मामला सामने आया है। सहसपुर पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी के आशियाना ग्रीन निवासी फैक्टरी के मालिक नवीन बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सहसपुर की एक कंपनी से दवा बनवाकर उस पर नामचीन कंपनियों के लेबल लगाकर बेचा करता था। वहीं, पीड़ित बिहार में भोजन की डिलीवरी का काम करता है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 21 जुलाई को बिहार के नालंदा जिले के सहोकर निवासी डब्लू कुमार ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह मौजूदा समय मेंनालंदा में ही जोमैटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता है। वर्ष 2020 में वह राजस्थान के भिवाड़ी में बल्ब के होल्डर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। इस दौरान वहां उसे एक व्यक्ति मिला। आरोपी ने अपना नाम नवीन बंसल बताया था। उसने कहा था कि उसकी हरियाणा के गुड़गांव में एक दवा कंपनी है। अगर आपको नौकरी की जरूरत है तो उनके साथ गुडगांव चलना पड़ेगा। उसने उन्हें अधिक वेतन पर नौकरी देने की बात कही।

डब्लू कुमार ने बताया कि नवीन बंसल ने उनसे सैलेरी बैंक खाता खुलवाने की बात कहकर उनका आधार, पैन कार्ड और अपने पिता के नाम से जारी एक सिम कार्ड मांगा।उसने एक बैंक में खाता खुलवाने के लिए फार्म और खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाए। एटीएम ले लिया और चेकबुक के सभी चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, नवीन बंसल ने उनके नाम से रीलाइन फार्माटेक फर्जी कंपनी खोल ली। उसने सहसपुर स्थित डॉक्टर मित्तल लेबोरेट्री सहित कई दवा कंपनियों से हरियाणा और राजस्थान में दवाइयां मंगवाई। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसपी एसटीएफ के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें