फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अश्लील टिप्पणी, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का भी आरोप

Mon, 01 Jun 2020 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अश्लील वीडियो बनाकर डालने के मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आरोप है कि वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया गया है। पुलिस फिलहाल ग्रुप एडमिन समेत ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों को चिह्नित कर केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अश्लील टिप्पणी और अश्लील वीडियो बनाकर डालने की जानकारी भाजपाइयों को लगी तो उनका भड़क उठा। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में लंढौरा मंडल अध्यक्ष विकास पाल, सोशल मीडिया प्रमुख चंदन सिंह और अजय प्रताप सैनी ने सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह से मुलाकात कर वीडियो दिखाई।

आरोप लगाया कि इसमें प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया गया है। चंदन सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर देकर व्हाट्सएप ग्रुप का नाम भी बताया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें