फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: घर में घुसकर सब्जी विक्रेता की पत्नी की हत्या, सिर पर रॉड से किए वार, गहने भी लूटे

Mon, 25 Nov 2024 04:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: महिला घर पर अकेली थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे पड़ोस की एक महिला रेखा के घर पहुंची तो उसे मृत अवस्था में देखा और सूचना आसपास के लोगों को दी।
विज्ञापन
रुड़की में घर में घुसकर महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में लूटपाट का विरोध करने पर एक महिला के सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लुहारो वाली मस्जिद के पीछे, मोहल्ला सोत निवासी घनश्याम सब्जी विक्रेता हैं। वह घर में अपनी पत्नी रेखा (50) के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह सब्जी बेचने गए थे। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी।

शाम करीब साढ़े तीन बजे पड़ोस की एक महिला रेखा के घर पहुंची तो उसे मृत अवस्था में देखा और सूचना आसपास के लोगों को दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेखा के सिर पर किसी लोहे की वस्तु से हमला किया गया था। जबकि उसके गले से मंगल सूत्र और कान से कुंडल भी गायब थे। लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


रुड़की में दर्दनाक हादसा: कोहरा बना काल...ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, बिहार के दो युवकों की मौत

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और मृतका के पति को सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि लूट का विरोध करने पर लुटेरे ने किसी लोहे की रॉड से हमला किया गया होगा। जिससे रेखा की मौत हुई है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें