वहीं, पुलिस ने दोनों युवकों के सामान और मोबाइलों से उनके परिजनों और दोस्तों से संपर्क कर घटना की जानकारी और पूरी जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान विकास कुमार (24) पुत्र चंद्ररु पासवान निवासी गांव करेला, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) और प्रिंस कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार निवासी गांव बस्तियारपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। जबकि कार चालक सागर निवासी नजफगढ़, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।
दो युवक उतर गए थे मेरठ
पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। चार युवक दिल्ली से कार में सवार हुए थे। दो युवक मेरठ में ही उतर गए थे। जबकि दो युवकों को चालक हरिद्वार लेकर जा रहा था।