फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News : विधायक कुंवर प्रणव सिंह के खिलाफ दो भाइयों का वीडियो वायरल, घर छोड़ने पर विवश करने का आरोप 

Fri, 22 Jan 2021 12:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ उनके कारोबार का हिसाब रखने वाले दो भाइयों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों भाई विधायक पर दबंगई का आरोप लगाते हुए रो रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके घरों पर ताले लगा दिए गए हैं। ऐसे में रातोंरात उन्हें घर छोड़ना पड़ा। वहीं विधायक ने उल्टा उनपर ही उनके हिसाब में करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्सर उनकी वायरल ऑडियो और वीडियो राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनती रही है। वहीं इस बार दो लोगों की वीडियो वायरल हुई है। इसमें विधायक पर दबंगई का आरोप लगाया गया है। दरअसल, लंढौरा निवासी संजय अग्रवाल कई साल से विधायक की दुकानों के किराये समेत कई तरह के कार्यों का लेखाजोखा रखने का काम करते आ रहे हैं।

गुरुवार को संजय अग्रवाल और उनके भाई की एक वीडियो तेजी से वायरल हुई। इसमें संजय अग्रवाल रो रहे हैं और विधायक प्रणव सिंह चैंपियन पर दबंगई का आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि उनके घरों पर ताले लगा दिए गए हैं। उन्हें रातोंरात घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। यही नहीं संजय अग्रवाल दबंगई के डर से धर्म परिवर्तन करने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि वे अग्रवाल परिवार को बीस साल से संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने संजय अग्रवाल को अपना फाइनेंस का काम सौंप रखा है। हाल ही हिसाब किताब में करोड़ों का घोटाला सामने आया है।

बात सामने आने पर कुछ लोगों के कहने पर उन्होंने पूरे घोटाले को मकान के बदले निपटाने की बात कही। इसपर वे मान गए और संजय ने मकान की नोटरी उनके नाम कर दी। 11 जनवरी को मकान का उनके नाम बैनामा होना था, लेकिन संजय अग्रवाल 10 जनवरी को ही गायब हो गए। अब कई विरोधियों की शह पर उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें