फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट, अचानक गोली चलने से अफरातफरी,  सड़क पर गिरा एक युवक

Sat, 10 Jan 2026 11:18 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान गोली भी चली। 
फायरिंग होने के बाद यहां सड़क पर एक युवक गिर गया। 
विज्ञापन
रुड़की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में देर शाम डीएवी कॉलेज के बाहर दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क पर मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज भी सुनाई देती है। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक सड़क पर गिरता हुआ नजर आ रहा है। हहैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि मारपीट कर रहे युवकों की पहचान की जा सके।



ये भी पढ़ें...Interview:  शांत उत्तराखंड में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर चिंतित हैं राज्यपाल, बोले-पुख्ता तैयारी करनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रुड़की  नरेंद्र पंत ने बताया कि वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच झगड़ा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। एक युवक के सड़क पर गिरने की तस्वीर भी सामने आई है। गोली चलने को लेकर फिलहाल सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है वीडियो में गोली चलते हुए स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है। पूरे मामले की पड़ताल के बाद तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें