फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: फेमस स्वीट शॉप में काउंटर के अंदर रखी मिठाई खाते दिखे चूहे, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 25 Jun 2024 09:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: वीडियो में चूहा सफेद रसगुल्ले की ट्रे में घुसकर आराम से मिठाई खाता दिख रहा। कुछ देर बाद कर्मचारी के आने पर वह काउंटर में ही छिप गया।
विज्ञापन
स्वीट शॉप में मिठाई खाते दिखे चूहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की की एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान में रखे काउंटर में मिठाई खाते हुए चूहे का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सिविल लाइंस स्थित विधायक की दुकान का बताया जा रहा है। हालांकि विधायक का साफ कहना है कि यह वीडियो उनके प्रतिष्ठान की नहीं है। कुछ लोगों ने उनके प्रतिष्ठान को बदनाम करने के लिए वीडियो एडिट कर वायरल की है। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुईं। इन वीडियो क्लिप में एक मिठाई की दुकान में रखे काउंटर के अंदर एक चूहा सफेद रसगुल्ले की ट्रे में घुसकर आराम से मिठाई खाता दिख रहा।

कुछ देर बाद कर्मचारी के आने पर वह काउंटर में ही छिप गया। वहीं दूसरी क्लिप में एक चूहा दूसरे काउंटर में काले रसगुल्ले की बड़ी ट्रे में बैठा दिखा। 
विज्ञापन


Roorkee: नगला इमरती में गुलदार की दहशत, करीब 12 बकरियों को मारा, कल भी एक महिला को बनाया था निवाला


विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद इसपर नगरवासियों की निंदा टिप्पणी भी सामने आ रही हैं। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आई है। जब तक मामले की जांच नहीं की जाती कुछ कहा नहीं जा सकता है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें