फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: डॉगी बेला की मदद से पुलिस ने घर के अंदर बेड में रखी स्मैक पकड़ी, आरोपी महिला फरार, पति गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 02:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

सूचना मिली थी कि बंदा रोड माहिग्रान मोहल्ले में एक दंपती घर के अंदर से स्मैक बिक्री कर रहा है। सूचना पर एएसपी ने पुलिस टीम और डॉगी बेला को साथ लेकर घर में छापा मारा।
विज्ञापन
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में घर में स्मैक बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने डॉगी बेला की मदद से बेड के अंदर से 11.76 ग्राम स्मैक भी बरामद की। वहीं, आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। जबकि पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस कुश मिश्रा को सूचना मिली थी कि बंदा रोड माहिग्रान मोहल्ले में एक दंपती घर के अंदर से स्मैक बिक्री कर रहा है। सूचना पर एएसपी ने पुलिस टीम और डॉगी बेला को साथ लेकर घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगने पर महिला घर की छत के सहारे मौके से फरार हो गई। पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तो पता चला कि वह घर के अंदर से ही स्मैक की पुड़िया बनाकर बिक्री करते हैं।

Roorkee News: डंपर ने 11 हजार केवी के पोल में मारी टक्कर, चार गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन


पुलिस ने स्मैक के बारे में जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता पाया। इस पर डॉगी बेला ने कमरे में पहुंचकर बेड के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तु होने का संकेत पुलिस को दिया। पुलिस ने बेड की तलाशी ली तो 11.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि इमरान और मेसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी को मिली थी सटीक सूचना
एएसपी कुश मिश्रा को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि मेसर घर के अंदर से ही स्मैक बेच रही है। इस पर उन्होंने पुलिस को महिला के घर नजर रखने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें