उमेश ने वीडियो में आगे कहा था कि उनके खिलाफ जो केस दर्ज किया गया उसमें उनका कोई दोष नहीं है। साथ ही जिन धाराओं में गिरफ्तारी गई है उस धारा में गिरफ्तार करने का पुलिस को कोई अधिकार नहीं है। इतना सहयोग करने के बाद भी अगर परेशान किया गया तो अच्छा नहीं होगा।
हम लड़ने वाले लोग हैं झुकने वाले नहीं हैं और हम अपनी गर्दन नहीं झुका सकते हैं। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर लोक सेवक को धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।