सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक उसकी तलाश की। जिसके बाद घेराबंदी कर उसे तमंचे के साथ दबोच लिया। बताया गया है कि आरोपी ने तमंचा चलाने के लिए लोड कर रखा था। जिससे पुलिस को भी उसे पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उसके पास से चार कारतूस और तीन खोखे भी बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी नशे की हालत में था। उसका मेडिकल भी कराया गया है।
नाम पूछकर चला रहा था गोली
तहरीर में पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसकी कार रोकी और उसके गांव का नाम पूछा। गांव का नाम बताते ही उसने कार में तोड़फोड़ कर दी और फिर भी फायरिंग। जो भी वाहन वहां से गुजर रहे थे उनसे भी नाम पूछकर फायरिंग कर रहा था। इससे गांव में दहशत का माहौल बना रहा। पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।