फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा: गुजरात के यात्रियों से भरी कार और लोडर की जबरदस्त टक्कर, छह लोग घायल, एक गंभीर

Fri, 16 May 2025 06:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़(टिहरी)

सार

Uttarakhand Accident News:  कार यात्रियों को लेकर युमनोत्री व गंगोत्री के लिए निकली थी। कंडीसौड़ के पास कार की विपरीत दिशा से आ रहे लोडर वाहन (UK14CA4010) से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गुजरात के यात्रियों को चारधाम यात्रा पर लेकर आ रही कार की लोडर वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। वहीं एक की हालत गंभीर है। गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार दोपहर करीब डेढ़ बजे ऋषिकेश से यात्रियों को लेकर युमनोत्री व गंगोत्री के लिए निकली थी। कंडीसौड़ के पास कार की विपरीत दिशा से आ रहे लोडर वाहन (UK14CA4010) से टक्कर हो गई। 

हादसे में चम्पा बेन (55वर्ष) पत्नि गौडधन भाई, गौडधन भाई (64वर्ष) पुत्र रामजीभाई, नारायण भाई(49वर्ष) पुत्र देवा भाई, जालोवेन (40वर्ष) पत्नि नारायण भाई जिला राजकोट गुजरात व टैक्सी चालक महावीर सिंह (40वर्ष) पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम भंडारगांव, थाना नरेन्द्र नगर, टिहरी गढ़वाल व पिकअप चालक सुलेमान (39वर्ष) पुत्र हकलाक हुसैन निवासी श्यामपुर, घायल हो गए। 
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी मंजूर, महिलाओं के लिए खास योजना; पढ़ें धामी मंत्रिमंडल के फैसले

सीएचसी छाम की सीएमएस डॉ. अभिलाषा ने बताया कि चम्पा बेन गंभीर रूप से घायल हैं। उनके हाथ में फ्रेक्चर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति ठीक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें