फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: गंगा ब्रिज के ऊपर चढ़ा कांवड़िया, मचा हड़कंप, फिर फायर यूनिट ने ऐसे बचाई जान

Tue, 23 Jul 2024 09:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक युवक पुल के ऊपर काफी आगे चला गया था, जो की जनता के काफी समझाने पर भी नीचे नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
गंगा ब्रिज पर चढ़ा कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में एक कांवड़िया देर शाम गंगा पुल के ऊपर चढ़ गया। युवक को पुल पर चढ़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सुचना कंट्रोल रूम को दी। फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


घटनास्थल पर देखा तो एक व्यक्ति पुल के ऊपर काफी आगे चला गया था, जो की जनता के काफी समझाने पर भी नीचे नहीं आ रहा था। फायर यूनिट के कर्मचारी बिना देरी किए पुल पर चढ़े और युवक को समझा बुझाकर किसी तरह पकड़कर नीचे उतारा।

Kanwar Yatra: हरिद्वार में गंगा में डूब रहे कांवड़ियों के लिए देवदूत बनी SDRF, ऐसे बचाई छह लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने कहा कि वह व्यक्ति कांवड़ियों की वेशभूषा में था और नशे में लग रहा था। साथ ही मानसिक रूप से भी दिव्यांग लग रहा था। गंगनहर कोतवाली निरीक्षक गोविंद कुमार भी फोर्स के साथ पहुंचे। उक्त व्यक्ति को थाना सिविल लाइन कोतवाली के सुपुर्द किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें