एसएसपी ने बताया कि चारों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने की योजना बनाई थी। इसके बाद चारों ने मिलकर हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर और हरियाणा से बाइक चोरी की थी। एसएसपी ने बताया कि मोनू, सचिन और गौरव की निशानदेही पर पुलिस ने शक्ति विहार कॉलोनी, रुड़की में एक खंडहर से चोरी की 16 बाइकें बरामद कीं। आरोपी अंकित का कुछ पता नहीं चल पाया है।
एसएसपी ने बताया कि मोनू और सचिन निवासी टोडा कल्याणपुर, रुड़की और गौरव निवासी गांव गोधना, थाना पुरकाजी जिला मुज्जफरनगर हाल सलेमपुर महदूद, थाना हरिद्वार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अंकित निवासी सोसायटी रोड, केशवनगर, लक्सर की तलाश की जा रही है। चारों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी कुश मिश्रा, सीओ नरेंद्र पंत, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई आनंद मेहरा आदि मौजूद रहे।
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने गिरोह का खुलासा करने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की पीठ थपथपाई। साथ ही पांच हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और एसएसआई आनंद मेहरा के बेहतरीन नेटवर्क की प्रशंसा भी की।