फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर की कनपटी पर गोली लगने से मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, जांच शुरू

Mon, 03 Feb 2025 06:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)

सार

Roorkee News: सोमवार सुबह योगेश उर्फ मार्शल अपनी दुकान पर बैठा था। करीब नौ बजे दुकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान पर बैठे एक हिस्ट्रीशीटर की कनपटी पर गोली लगने से संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया कनपटी पर गोली लगने से इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव झबरेड़ी निवासी योगेश उर्फ मार्शल (42) की गांव में दुकान है। वह झबरेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था। करीब नौ बजे दुकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। योगेश लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था और पास में ही तमंचा पड़ा हुआ था।

Dehradun : डॉलर और लाखों की डकैती में तीन सिपाहियों समेत सात गिरफ्तार, आज अदालत में पेशी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। साथ ही मौके से तमंचा भी बरामद किया। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक झबरेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें