प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले में सुधीर निवासी कुंआखेड़ा लक्सर को गिरफ्तार किया था। जिसने बताया कि वह और मुर्सलीन निवासी इक्कड खुर्द थाना पथरी, हसनुज्जमा और आरिफ निवासी कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर खनन कारोबारी हैं।
सुधीर ने बताया था कि उसके साथियों ने बताया था कि गुलाम साबिर की वजह से उनका काम ठप हो गया है। यदि वह इन्हें डराकर यहां से भगा देते हैं तो फिर खनन का सारा काम उनका हो जाएगा। जिसके बाद सुधीर ने प्रीतम उर्फ कल्लू निवासी कुआखेड़ा को इसके लिए तैयार किया। साथ ही कल्लू को बताया कि खनन में उसकी हिस्सेदारी की जाएगी। जिसके बाद कल्लू ने अपने साथी नितिश और दो अन्य शूटर तैयार किए। इसके बाद इन्होंने खनन कारोबारी को डराने के लिए उस पर फायरिंग की थी।
सुधीर से पूछताछ के बाद पुलिस ने शूटर प्रीतम उर्फ कल्लू हसनुज्जमा आरिफ और मुर्सलीन को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया अभी दो शूटर और फरार हैं। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।