फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: कीर्तिनगर में हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा, नाबालिग का धर्मांतरण कराने पर मचा बवाल

Tue, 29 Oct 2024 03:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

कीर्तिनगर में नाबालिग युवती का धर्मांतरण करने के आरोप को लेकर हिन्दू संगठनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
श्रीनगर कीर्तिनगर में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीर्तिनगर में धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर हिन्दू संगठनों ने विशेष समुदाय की दुकान में तोड़फोड़ की। कीर्तिनगर कोतवाली में भी हंगामा काटा। दरअसल कुछ दिन पूर्व कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग के विशेष समुदाय के युवक द्वारा धर्मांतरण करने व लव जिहाद का आरोप लगा था।

विज्ञापन


इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया था। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। जिस विशेष समुदाय के युवक पर आरोप लगा था वह मौके से फरार है।

ये भी पढ़ें...Bank Account:  खाते में आई अनजान रकम तो खाता हो सकता है बंद, रुड़की में इन दो मामलों ने उड़ाई हर किसी की नींद
विज्ञापन


सोमवार देर रात नाबालिग के भी घर से गायब होने के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आक्रोश आज कीर्तिनगर बाजार व कोतवाली में देखने को मिला। इधर कीर्तिनगर पुलिस ने परिजनों व स्थानीय लोगों को शाम तक लड़की को ढूंढ कर वापस लाने की बात कही है। वहीं स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही लड़की को सकुशल वापस नहीं लाया जाता है और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन देखने को मिलेगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें