आग बुझाने के लिए लाइट को काटना पड़ा। जिससे इमरजेंसी भी प्रभावित हुई। आग से डायलिसिस यूनिट की वायरिंग जल गई है। जिससे शुक्रवार को मरीजों की डायलिसिस नहीं हो पाई है। डायलिसिस के लिए आए मरीज को निराशा ही लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वायरिंग को ठीक कराया जा रहा है, जिसके बाद डायलिसिस यूनिट को संचालित कर दिया जाएगा।