फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: बैंककर्मियों की प्रताड़ना से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान, ऋण वसूली को लेकर किया था दुर्व्यवहार

Tue, 21 Jan 2025 08:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा(रुड़की)

सार

सुसाडी गांव निवासी सुनील दत्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिजन सुधीर कुमार ने यूनियन बैंक की शाखा से ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वजह से वह ऋण नहीं चुका पा रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृत्यु से पूर्व किसान ने जहर खाने के लिए बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया था। किसान का कहना था कि ऋण वसूली के लिए बैंक प्रबंधक और दो कर्मचारी उसे व उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रबंधक व दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सुसाडी गांव निवासी सुनील दत्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिजन सुधीर कुमार ने यूनियन बैंक की शाखा से ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वजह से वह ऋण नहीं चुका पा रहा था।

जबकि ऋण की वसूली को लेकर बैंक का प्रबंधक व दो कर्मचारी लगातार सुधीर को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर पिछले सप्ताह सुधीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


Uttarakhand Nikay Chunav: निर्वाचन आयोग सख्त...सात विभागों को भेजा आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

विज्ञापन

पीड़ित ने उपचार के दौरान बयान दर्ज करवाए थे। उसने अपनी मौत के लिए बैंक प्रबंधक व दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया था। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया है कि तहरीर और बयानों के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में मामला सही पाया गया। जिसके चलते बैंक शाखा प्रबंधक व दो कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें