फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट, खाना मांगने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 09 Feb 2021 06:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर(रुड़की)

सार

  • सोमवार देर रात खाना मांगने पर छोटे भाई की पत्नी से हुआ था आरोपी का विवाद
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा
     
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के पिरान कलियर में खाने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक ढाबे के पास गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव निवासी सुक्कड़ और धर्मपाल उर्फ मंगलौरी सगे भाई हैं। बताया जाता है कि सुक्कड़ की पत्नी का करीब दस साल पहले निधन हो गया था। तभी से वह छोटे धर्मपाल के साथ रहता था और वहीं खाना खाता था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात सुक्कड़ घर आया तो शराब के नशे में धुत था। उसने छोटे भाई की पत्नी से खाना मांगा तो किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर उसने धर्मपाल की पत्नी के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर धर्मपाल मौके पर पहुंचा और बीचबचाव की कोशिश की। इस दौरान सुक्कड़ और धर्मपाल के बीच भी मारपीट हो गई।

सुक्कड़ ने धर्मपाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आननफानन परिजन धर्मपाल को लेकर अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसओ जगमोहन रमोला और चौकी प्रभारी गंभीर तोमर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जगमोहन रमोला ने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे भगवानपुर रोड स्थित एक ढाबे पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के छोटे भाई विकास की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें