फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: ईद की बधाई लेने गए ढोलकियों पर हमला, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, दोनों पक्षों के कई लोग घायल

Thu, 03 Apr 2025 10:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

मजान में ढोलकिया सुबह के समय ढोल बजाकर लोगों को रोजा रखने के लिए जगाने का काम करते हैं। जिसके एवज में ढोलकिए ईद के समय घर-घर जाकर ईद की बधाई देते हैं और पैसे लेते हैं।
विज्ञापन
ढोलकिए पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के बाद घर-घर जाकर ढोलक बजाकर बधाई लेने वालों पर एक परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और धारदार हथियार चले। हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रमजान में ढोलकिया सुबह के समय ढोल बजाकर लोगों को रोजा रखने के लिए जगाने का काम करते हैं। जिसके एवज में ढोलकिए ईद के समय घर-घर जाकर ईद की बधाई देते हैं और पैसे लेते हैं। बताया जा रहा है कि रामपुर चुंगी के पास ग्रीन पार्क कॉलोनी में बृहस्पतिवार की शाम कुछ ढोलकिया एक घर के बाहर ईद की बधाई लेने पहुंचे थे। किसी बात को लेकर ढोलकिया और परिवार के बीच विवाद हो गया।

Waqf Amendment Bill:  उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स बोले- मुसलमानों को मिलेगा हक, आएंगे अच्छे दिन
विज्ञापन


देखते-देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के अकरम, असलम, अरशद, नवाजिश, नासीर और सलमा,  अमजद, आसिफ, इस्लाम और जुनैद व अन्य कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भी भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तैयारी तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें