इस दौरान वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर एवं अन्य नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। समाज के नेताओं ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ जमकर रोष जताया। कहा कि विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में कुंवर प्रणव सिंह को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा है। वहीं, विधायक उमेश कुमार ने रंगमहल के गेट पर पहुंचकर जो कुछ किया, उसके बाद भी उन्हें बेल मिल चुकी है। इस दौरान चैंपियन की गिरफ्तारी के विरोध में गुर्जर समाज के लोगों ने नाराजगी जताई और एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की बात कही। इस मौके पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।
खुफिया विभाग की रही पैनी नजर
लंढौरा में अचानक भीड़ पहुंचेगी इसे लेकर खुफिया विभाग को भनक नहीं लग पाई। ऐसा इसलिए भी था, क्योंकि महापंचायत लक्सर में प्रस्तावित की गई थी। लेकिन बाहरी प्रदेशों से आए लोग लंढौरा रंगमहल पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी पैनी नजर बनाए हुए है।