फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: गैस एजेंसी गोदाम में लूट के इरादे से पहुंचे बदमाश, अपने को घिरता देख कर दी फायरिंग

Wed, 09 Sep 2020 02:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रुड़की में गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट के इरादे से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। अपने को घिरता देख बदमाश ने ट्रक चालक के ऊपर गोली चला दी, गोली चालक के पैर को छूती हुई निकल गयी।

विज्ञापन


घायल ट्रक चालक को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल सुरेंद्र हरियाणा के करनाल ज़िले के कूड़ा गांव का निवासी है। फिलहाल एसओजी और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई है।

सुनहरा इलाके में गैस एजेंसी का गोदाम है, जहां पर आज हरियाणा से गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से गोदाम के पास पहुंचे° लेकिन गोदाम पर भारी भीड़ के चलते बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिसमें एक गोली ट्रक चालक के पैर को छूती हुई निकल गयी।
विज्ञापन


फिलहाल घायल ट्रक चालक सुरेंद्र का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस गोदाम पर कार्यरत कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से पुलिस अधिकारी सख्त नाराज़ दिखाई  दिए।

इस दौरान गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  गैस गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, जिसे लेकर गोदाम स्वामी के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें