कानपुर में नौबस्ता के मछरिया में मकान मालिक ने किराएदार की मासूम बेटी (10) संग दुष्कर्म किया। जानकारी के बाद परिजनों ने मकान मालिक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ट्रक चालक अपने परिवार के साथ मछरिया में जकी अहमद के मकान में किराये पर रहते हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व मकान मालिक टाफी देने के बहाने छोटी बेटी को अपने कमरे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। मंगलवार देर रात बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जकी अहमद को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
सीओ गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धमकी, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।