फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: चौकी में धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कांग्रेस विधायक, पुलिस और सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 08 Jul 2024 04:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद से ही मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन सरकार व पुलिस-प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
चौकी में धरने पर बैठे हरीश रावत और अन्य कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को प्रदेश सरकार और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ पुलिस चौकी में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चुनाव प्रभावित करने में लगी है, जबकि पुलिस और प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होना है। चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद से ही मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन और कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार व पुलिस-प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाते आ रहे हैं।

सोमवार को इसके विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश, पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलौर कस्बा चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मंगलौर उपचुनाव में सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाने का काम किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Uttarakhand: रेल, बांध, आपदा और बिजली परियोजनाओं के लिए मोदी सरकार से आस, इस महीने आएगा बजट

विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि उनके समर्थकों को पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। पुलिस समर्थकों को पकड़कर भाजपाइयों के हवाले कर रही है। आरोप लगाया कि सरकार चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रही है। उनके सथर्मकों को वोट न डालने की धमकी दी जा रही है। कहा कि अगर मतदान वाले दिन कोई गड़बड़ी की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इसके विरोध में पूरी तरह से मुखर होगी।

वहीं, इस दौरान प्रदेश सरकार और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। उधर, मामले को देखते हुए पुलिस चौकी के अंदर और बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें