तीनों बदमाशों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलते ही शराब कारोबारी ने घर में घुसकर जान बचाई। इस बीच आसपास के लोग घर बाहर और छतों पर आ गए। लोगों को जमा होता देख बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही बाइक सवार बदमाशों की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
वीडियो हो रही वायरल
किसी ने बदमाशों की फायरिंग करते हुए वीडियो बना ली। वीडियो में बदमाश फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। तीनों बाइक सवारों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही तीनों की गिरफ्तारी की जाएगी।