साथ ही सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सतीश चंद्र खंतवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती और गोकुल सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी है। इसके अलावा लाल सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
केमिकल के छिड़काव से आक्रोशित हुई मधुमक्खियां
आसपास के लोगों ने बताया कि पास में ही बड़े-बड़े पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों पर मधुमक्खियों के छाते बने हुए हैं। इन पेड़ों पर किसी केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। जिसके चलते मधुमक्खियां आक्रोशित हुई होंगी। वहीं, मधुमक्खियों के हमले के बाद लोग दहशत में हैं और बूचड़ी रेलवे फाटक से भी गुजरने से कतरा रहे हैं।