सिलिंडर फटते तो हो सकता था बड़ा हादसा
फैक्टरी में जिस जगह आग लगी वहां पर एलपीजी गैस के 45 बड़े और आठ छोटे सिलिंडर लगे थे। वहीं, पास ही स्टोर में एलपीजी गैस के 60 सिलिंडर थे। अगर, कई सिलिंडर आग पकड़ लेते और समय पर आग नहीं बुझाई गई होती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था।
घटनास्थल पर पहुंचे विधायक, ली जानकारी
सूचना पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अग्निशमकर्मियों से आग लगने के कारण और रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को समुचित उपचार मुहैया करवाने के लिए फैक्टरी प्रबंधन के अधिकारियों, निजी अस्पताल और दून अस्पताल के अधिकारियों से वार्ता की।