आरोप है कि उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए लाइनमैन नदीम से 50 हजार की नकदी भी छीन ली। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला बढ़ता देख टीम के सदस्य मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकले और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि अवर अभियंता की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
नहीं थम रहे हमले, आए दिन पिट रहे कर्मचारी
ऊर्जा निगम की टीम पर बकाया वसूली को लेकर आए दिन हमले हो रहे हैं। गाधारोणा की घटना से पूर्व मंगलौर क्षेत्र में टिकौला कलां गांव और एक अन्य गांव में पिछले महीने भी टीम पर हमले हो चुके हैं। जिसमें ऊर्जा निगम की टीम की ओर से केस दर्ज कराए गए हैं। बावजूद इसके टीम पर आए दिन हमले हो रहे हैं। ऐसे में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में रोष है।