फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : कोरोना पॉजिटिव महिला मिलने के बाद गांव में छिड़काव करने पहुंची टीम से लोगों ने की अभद्रता, भारी पुलिस बल पहुंचा

Sat, 09 May 2020 06:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • नगला इमरती गांव में छिड़काव का विरोध करने पर हुआ विवाद
  • भारी पुलिस बल गांव पहुंचा, आरोपी घर से हुए फरार
  • ग्राम प्रधान ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
ग्राम प्रधान से अभद्रता, पुलिस से धक्कामुक्की - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना पॉजिटिव महिला के मिलने के बाद नगला इमरती गांव में कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के दौरान कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान ओर कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। बीच बचाव कराने आये पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव की महिला के ऋषिकेश एम्स में कोरोना की पुष्टि होने पर 30 अप्रैल को गांव को पाबंद किया था। इसके बाद से ही गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।

शनिवार को भी ग्राम प्रधान मुस्कान कर्मचारियों को साथ लेकर छिड़काव करा रही थी। इस दौरान एक परिवार ने विरोध किया और अभद्रता कर दी। आरोप है कि प्रधान से हाथापाई का भी प्रयास किया। सूचना मिलते ही गांव में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अपने घर से फरार

आरोप ही कि उक्त लोगों ने पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आरोपी अपने घर से फरार हो गए।

फिलहाल ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

15 दिन पहले भी की थी मारपीट

नगला इमरती गांव की ग्राम प्रधान के मुस्कान के साथ उक्त लोगों ने करीब 15 दिन पहले भी मारपीट की थी। उस समय प्रधान की ओर से आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में ग्राम प्रधान के चुनाव के समय से ही रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें