फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: जौरासी में 180 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा, आरोपी जंगल में फरार, चार पर केस दर्ज

Sat, 30 May 2020 08:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • आरोपियों की तलाश को दबिश, मांस सैंपल के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस को देख आरोपी जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश को पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में शुक्रवार की रात जंगल में पुलिस को गोकशी की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस गांव पहुंची। यहां से पुलिस को मुखबिर ने बताया कि एक खेत में गोकशी की जा रही है। पुलिस खेत पर पहुंची तो गोकशी करने वाले आरोपी पुलिस को देखकर जंगल में भागने लगे।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई किमी तक उनका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने खेत से प्रतिबंधित मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गोकशी में जावेद, शमशेर, अरमान और कादिर निवासी जौरासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खेत से 180 किलो मांस बरामद हुआ है। मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई संजय सिंह नेगी, एसआई विनोद सिंह रावत समेत सिपाही नीरज राणा, राजेश देवरानी, राहुल धानिक और अरविंद शामिल रहे।

सिकंदरपुर में 80 किलो मांस बरामद

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में पुलिस ने छापा मारकर गोकशी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सिकंदरपुर गांव में गोकशी करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर एक घेर में छापा मारा। इस दौरान गोकशी कर रहे एक व्यक्ति को 80 किलो प्रतिबंधित मांस और गोकशी के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। एसआई प्रदीप रावत ने बताया कि सिकंदरपुर में गोकशी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमीम पुत्र जिंदा हसन निवासी सिकंदरपुर बताया। इस दौरान एक महिला मुन्नी पत्नी शमीम, व छोटन पुत्र मकसूद निवासी सिकंदरपुर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

तीनों आरोपियों के खिलाफ गोकशी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी शमीम को जेल भेज दिया गया है। फरार हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में एसआई नरेंद्र तोमर, संजय रावत, बलदेव, अनिल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें