फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: मासूम का अपहरण कर रहे बदमाशों से भिड़ी 10 साल की बच्ची, साहस देख भाग निकले बाइक सवार

Fri, 08 Jan 2021 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटने व गला दबाने पर भी नहीं छोड़ा दो साल के बच्चे का हाथ
  • भाई-बहन को घर छोड़ने आ रही थी पूर्व मकान मालिक की बेटी, सुनसान गली की घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में दो साल के मासूम के अपहरण की कोशिश कर रहे बाइक सवार बदमाश के सामने दस साल की बच्ची चट्टान बनकर खड़ी हो गई। अपनी बहादुरी से उसने बदमाश के हौसले पस्त कर दिए।

विज्ञापन


बदमाश की लाख कोशिश के बाद भी बच्ची ने मासूम का हाथ नहीं छोड़ा और दूर तक घिसटती चली गई। उसने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से बदमाश मासूूम को छोड़कर फरार हो गया। परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित मंदिर में देवेंद्र पोखरियाल पुजारी हैं। उन्होंने मंदिर के पास ही मकान बनाया है। पहले वे पास में ही किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार शाम उनकी चार साल की बेटी शिवांगी और दो साल का बेटा शिवांश पूर्व के मकान मालिक के घर गए थे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मकान मालिक की दस साल की बेटी अग्रिमा दोनों बच्चों को घर छोड़ने आ रही थी। अग्रिमा ने दोनों बच्चों का हाथ पकड़ रखा था। जैसे ही तीनों सुनसान गली में पहुंचे तो पीछे से एक बाइक सवार युवक आया।

विज्ञापन

गला दबाने की कोशिश की

उसने शिवांश को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की, लेकिन अग्रिमा ने उसका हाथ नहीं छोड़ा और साहस दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गई। हाथ छुड़ाने के लिए बदमाश ने उसका गला दबाने की कोशिश की, लेकिन अग्रिमा ने हार नहीं मानी। बच्ची का साहस को देख बदमाश ने बाइक दौड़ा दी।

इसके बाद भी अग्रिमा ने शिवांश का हाथ नहीं छोड़ा और दूर तक घिसटती चली गई। साथ ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचाने पर बदमाश पकड़े जाने के डर से घबरा गया और मासूम को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची से जानकारी ली।

इसके बाद बाइक सवार की आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को बच्चों के परिजन कॉलोनी के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी राजेश साह को घटना की जानकारी दी।

साथ ही पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। क्षेत्र में बाइक से घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें