फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: हथियार दिखाकर राइस मिल कारोबारी के घर से लाखों की लूट, परिवार को आतंकित कर कमरे में किया बंद

Sun, 16 Oct 2022 09:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)

सार

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास अमर विहार कालोनी है। कालोनी में राइस मिल कारोबारी मुजाहिद का घर है। कारोबारी ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे चार से पांच बदमाश घर में घुस आए।
विज्ञापन
राइस मिल कारोबारी के घर में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के भगवानपुर में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने राइस मिल कारोबारी के घर पर धावा बोलकर लाखों की नकदी और जेवर लूट लिए। बदमाशाें ने परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए। किसी तरह परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


Roorkee: ...तो वेस्ट यूपी के थे सिपाहियों को सरेआम गोली मारने वाले शार्प शूटर, चार राउंड हवाई फायर कर हुए फरार

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास अमर विहार कालोनी है। कालोनी में राइस मिल कारोबारी मुजाहिद का घर है। कारोबारी ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे चार से पांच बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों के घर में घुसने की आहट पर कारोबारी और परिवार की आंख खुल गईं। बदमाशों ने तमंचे के बल पर पूरा घर खंगालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने कारोबारी से अलमारी खुलवाई और करीब दस लाख की नकदी व जेवर लूट लिए। करीब आधा घंटा तक बदमाश घर के अंदर ही रहे। लूटपाट के बाद बदमाश परिवार को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की आसपास तलाश के लिए कांबिंग की। वहीं, पीड़ित कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 


...तो बदमाशों ने की थी रेकी

जिस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को राइस मिल कारोबारी के परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने से पहले पूरी रेकी की होगी। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ले रही है। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

न लूट न डकैती, चोरी में दर्ज किया केस

राइस कारोबारी के घर शनिवार रात हुई घटना में पुलिस ने न ही लूट दिखाई है और न ही डकैती। बस पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। ऐसे में पुलिस की कहानी किसी के भी गले नहीं उतर रही है। वहीं कारोबारी का कहना है कि चार से पांच बदमाश थे। ऐसे में यह लूट या फिर डकैती की घटना होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें