शनिवार रात पुलिस ने गंगनहर में तलाशी अभियान चलाकर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया। रात में ही मोहम्मदपुर झाल पर ड्रैगन लाइट, टार्च और रस्सों आदि की व्यवस्था कर शव बाहर निकाला गया। इसके लिए एसपी देहात ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। वहीं, रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दूसरे बच्चे की खोजबीन शुरू हुई। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की अलग-अलग टीमें लविश उर्फ गंजी की तलाश में जुटी हैं।
पति की हो चुकी है मौत
सुमन उल्हेड़ा गांव की रहने वाली है जबकि लाखन देवबंद क्षेत्र का है। दोनों की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। हाईवे स्थित ग्राम दहियाकी में किराये पर कमरा लेकर दोनों अगस्त 2020 से रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में सुमन के पति अमित की मौत हो गई थी। घटना के समय सुमन दवा फैक्टरी में काम पर चली गई थी जबकि उसके दोनों बच्चे प्रेमी के साथ घर पर थे।
उपनिरीक्षक बचकोटी ने निभाई अहम भूमिका
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक नंद किशोर बचकोटी की सक्रियता से पुलिस ने मात्र दो घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। रात में बचकोटी को ही किसी ग्रामीण ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल कार्रवाई कर घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने उनकी प्रशंसा की है। घटना का खुलासा करने वाली टीम में उनके अलावा उपनिरीक्षक कुलेंद्र सिंह रावत, तस्लीम आरिफ, भजराम चौहान, कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल रामवीर, इसरार, गुलशन, धीरज, रविंद्र और अनीता आदि शामिल रहे।