फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा लक्सर, बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, लोगों में दहशत

Sun, 20 Jul 2025 08:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(रुड़की)

सार

चार मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक नगर के भुरनी मार्ग से होते हुए सीमली वार्ड में पहुंचे। युवकों ने यहां हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद लोगों में दहशत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्सर नगर का सीमली वार्ड देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार युवकों ने सीमली और भुरनी मार्ग पर ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद युवक वहां से निकल गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


शनिवार देर रात को चार मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक नगर के भुरनी मार्ग से होते हुए सीमली वार्ड में पहुंचे। युवकों ने यहां हवाई फायरिंग की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा की युवक बाइक के साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकाल रहे हैं लेकिन जब उन्होंने बाइक सवार युवकों के गाली-गलौज करने और गोली चलने की आवाज सुनी तो लोगों में दहशत फैल गई।

प्यार करने की खौफनाक सजा: गैर बिरादरी के युवक से करना चाहती थी शादी, पिता ने गंगनहर में धक्का देकर ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इस दौरान बाइक सवार युवकों ने सीमली वार्ड से वापस भुरनी मार्ग तक 8 से 9 राउंड फायरिंग की। इसके बाद युवक गाली-गलौज करते हुए लौट गए हालांकि घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें