एसआईटी के आदेश के बाद अधिकारियों ने भी चारों की विभागीय जांच कराई। इसमें भी चारों के निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। वहीं, चारों शिक्षक जांच अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखने भी नहीं पहुंचे। इसके बाद चारों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
रुड़की ब्लॉक के चार शिक्षकों के निवास प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। इसके बाद चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनमें से तीन शिक्षक एक ही विद्यालय में तैनात थे।
-ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक, हरिद्वार