फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: मारपीट और फायरिंग के मामले में 31 लोगों पर मुकदमा दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 May 2020 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • एक तमंचा भी बरामद, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
  • दोनों पक्षों के विवाद में एक बच्चे और युवक को लगी थी गोली
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। जबकि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कोटवाल आलमपुर में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान लाठी-डंडे, धारदार हथियार के साथ गोली भी चली थी। भीड़ में शामिल 11 वर्षीय अलीशान और शहनजर को गोली लगी थी जबकि छह अन्य भी घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। मामले में पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्षों के 25 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन और बलवे में केस दर्ज किया था। वहीं, शनिवार को दोनों पक्षों ने भी तहरीर दी गई थी।


एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि एक पक्ष के रईस की तहरीर पर इसरार, सलमान, सहबान, मजहर, ईद्दु, नवाब, परवेज, तमरेज, अब्दुल रहमान, सहबान, मांझा, भोला, सरफराज, वाजिद, अमजद, कालू आकिब, एहसान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के इमरान की तहरीर पर याकूब, दाऊद, उस्मान, इंतजार, रईस, हुसैन, खुशहाल, शोएब, गुलजार, सरफराज, आमिल, आसिफ व कमर के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को याकूब, रईस, शकील और अहसान को गिरफ्तार कर रईस की निशानदेही पर मदरसे के पीछे से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें