फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की गोलीकांड: युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मिठाई कारोबारी पर की थी फायरिंग

Fri, 31 Jan 2020 09:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मिठाई कारोबारी के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
  • बुधवार की रात आदर्शनगर में कारोबारी को मार गई दी थीं गोलियां 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में मिठाई कारोबारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी है। गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी मिठाई कारोबारी रामपाल कश्यप को बुधवार की रात आदर्श नगर में बदमाशों ने गोली मार दी थी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उनके परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। यहां डॉक्टरों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए आसपास सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। साथ ही गोलीकांड के पीछे परिजनों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कारोबारी के भतीजे संजय कश्यप की तहरीर पर आदर्श नगर निवासी रजत शर्मा के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, कारोबारी की हालत में सुधार है।

किसने मारी गोली, अभी संशय
कारोबारी को गोली मारने के मामले में कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। गोली मारने वाला एक बदमाश था या दो अभी इस पर संशय बना हुआ है। गोली मारने वाले बदमाश पैदल थे या बाइक से यह भी पता नहीं चल पाया है। गोली मारने के पीछे की वजह पुरानी रंजिश है या फिर और कोई दूसरी वजह, इस पर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें