फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Feb 2021 01:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मकान पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएम कॉलेज के पास एक मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष का कहना है कि उनके परिवार के एक युवक ने बिना उनकी अनुमति के मकान बेच दिया है।

विज्ञापन


मकान बिक्री की प्रक्रिया गलत तरीके से की गई है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि मकान खरीदने के लिए उन्होंने एक करोड़ से भी अधिक रुपये दिए हैं। बता दें कि मकान पर कब्जे को लेकर रविवार को विवाद हो गया था। एक पक्ष ने मकान में घुसकर तमंचे दिखाकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। साथ ही महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

 

जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि शेखपुरी निवासी महिला की तहरीर पर साबिर रहमान निवासी रुड़की समेत 25 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर शेखपुरी निवासी शुभम की सास, ससुर और साली के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेखपुरी विवाद पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
 

शेखपुरी में मकान को लेकर हुए दो पक्षों के बीच विवाद में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। जिसे लेकर पुलिस और एलआईयू पैनी नजर बनाए हुए है। एलआईयू की ओर से ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो फेसबुक और व्हाट्सएप गलत अफवाहें फैला रहे हैं।

 

एलआईयू ऐसे लोगों को चिह्नित कर भविष्य में कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। साथ ही एलआईयू ने फेसबुक और व्हाट्सएप से अफवाहें फैलाने वाली वीडियो और फोटो भी हटवाया है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शेखपुरी विवाद पर गलत अफवाहें फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें