फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: दो लोगों ने महिला को जंगल में लेजाकर किया दुष्कर्म; विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 28 Aug 2026 11:01 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)

सार

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि दो लोग उसकी पत्नी को जबरन स्कूटी पर बैठाकर मंगलौर क्षेत्र के एक जंगल में ले गए और वहां महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
महिला के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलौर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को स्कूटी पर ले जाकर जंगल में दुष्कर्म करने और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गुरुकुल नारसन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को दो लोग उसकी पत्नी को जबरन स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों ने मंगलौर क्षेत्र के एक जंगल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो हैवानों ने उसके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

रुड़की के यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत: नई बाइक लेकर जा रहा था पांवटा साहिब; डिवाइडर से टकराई, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें