गन्ने के खेत में मिला शव, शिनाख्त नहीं
गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार दोपहर किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि मोहम्मदपुर-सकौती मार्ग के पास एक गन्ने के खेत में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस बीच सूचना पर फार्मासिस्ट विजय कुमार और चालक विशाल शर्मा लेकर मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर सड़क तक लाई। वहां से शव को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।