फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये के लिए हत्या: उधार के पैसों को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में कबाड़ बीनने वाले युवक पर चाकू से कर दिए वार

Fri, 02 Feb 2024 06:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee Crime News: जाकिर ने झुग्गी के पास ही बने कबाड़ के गोदाम में मजदूरी करने वाले राजेंद्र से 50 रुपये उधार लिए थे। इसके बाद पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में लेनदेन के विवाद में कबाड़ के गोदाम में काम करने वाले एक मजदूर ने कबाड़ बीनने वाले के गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूलरूप से असम निवासी जाकिर (45) पिछले 12 साल से रुड़की के गांव इब्राहिमपुर के पास झुग्गी झोपड़ी में परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार कबाड़ बीनने का काम करता है।

जाकिर ने झुग्गी के पास ही बने कबाड़ के गोदाम में मजदूरी करने वाले राजेंद्र से 50 रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


Uttarakhand News:  हरिद्वार में अमीन और चपरासी ले रहे थे दस हजार की रिश्वत, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Trending Videos
विज्ञापन

इस बीच राजेंद्र ने जाकिर के गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र कहां का रहने वाला है इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें