फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee Crime: भगवानपुर में गोली मारकर युवक की हत्या, ईदगाह के पास पुलिया के नीचे मिला शव, एक दिन से था लापता

Wed, 12 Jun 2024 07:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर(रुड़की)

सार

Roorkee Crime News: विवेक कुमार मंगलवार शाम को घर से निकला था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहते हुए घर से गया था, लेकिन देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। 
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के भगवानपुर में गले में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक शव एक पुलिया के नीचे पड़ा मिला है। युवक मंगलवार शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। मामले में पुलिस ने गांव के कुछ युवकों से पूछताछ भी की है। जिसमें कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडली गांव निवासी विवेक कुमार(21) मंगलवार शाम को घर से निकला था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहते हुए घर से गया था, लेकिन देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। जिसके चलते परिवार के लोग अन्य ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में इधर-उधर निकले, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

बुधवार दोपहर बाद किसी ने भगवानपुर थाना पुलिस को सिरचंदी गांव की ईदगाह के पास पुलिया के नीचे युवक के शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कराई गई तो वह विवेक कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के गले पर गोली लगने का निशान मिला है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।
विज्ञापन


Haridwar: कानपुर से श्रीमद्भागवत कथा में आए दो बच्चे गंगा में डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन

चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था विवेक
विवेक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। विवेक से बड़ी एक बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। विवेक पढ़ाई छोड़ चुका था। वह मजदूरी कर परिवार चला रहा था। युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गांव और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। घटना में आसपास के युवक शामिल हो सकते हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
एसके सिंह, एसपी देहात, रुड़की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें